Latest
📌दो दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से संबंधित रणनीति पर विशेष बैठक _https://meet.google.com/urb-mkwt-ajn · दो दिवसीय धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के संबंध में · आप सभी झारखंड प्रदेश के साथियों से निवेदन पूर्वक सूचित किया जाता है कि संगठन के द्वारा संघ के पंजीकरण हेतु 100 रु की सहयोग राशि जल्द से जल्द प्रदेश कोषाध्यक्ष को उपलब्ध कराने का कष्ट करें । · सभी संचालक साथी ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करें · 📌दो दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से संबंधित रणनीति पर विशेष बैठक _https://meet.google.com/urb-mkwt-ajn · दो दिवसीय धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के संबंध में · आप सभी झारखंड प्रदेश के साथियों से निवेदन पूर्वक सूचित किया जाता है कि संगठन के द्वारा संघ के पंजीकरण हेतु 100 रु की सहयोग राशि जल्द से जल्द प्रदेश कोषाध्यक्ष को उपलब्ध कराने का कष्ट करें । · सभी संचालक साथी ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करें ·

दो दिवसीय धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के संबंध में

Date: 26 सितंबर 2026 · Ref No.–99

CSC e-Governance Services India Limited

झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय

Pragya Kendra Sanchalak Sangh
सूचना / परिपत्र
Ref No.: 99 Date: 26-09-2026

दो दिवसीय धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के संबंध में

झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ

आवश्यक सूचना एवं कार्यक्रम स्थगन की घोषणा

विषय: दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित राज्यव्यापी भूख हड़ताल को स्थगित कर दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने के संबंध में।

सभी जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत संचालक साथियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित राज्यव्यापी भूख हड़ताल को अपरिहार्य परिस्थितियों एवं मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन जी के निधन पर संगठन अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त करता है। इस दुःखद घटना से हम सभी मर्माहत हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

साथ ही, पंचायती राज विभाग के माननीय मंत्री जी की पुत्री के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद घटना को देखते हुए संगठन ने मानवीय संवेदना एवं सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

अतः सभी जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत संचालक साथियों से अनुरोध है कि दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित भूख हड़ताल में शामिल न हों। राज्यव्यापी भूख हड़ताल अब दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का प्रस्ताव है। सभी साथी संगठन के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रम की तैयारी पूर्ववत जारी रखें।

हमारा संकल्प है—

मानवता भी हमारी जिम्मेदारी है और संगठन भी।

सादर,

झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ

Issued By
प्रदेश कमेटी
Jharkhand Digital Panchayat Sachivalay