Latest
📌दो दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से संबंधित रणनीति पर विशेष बैठक _https://meet.google.com/urb-mkwt-ajn · दो दिवसीय धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के संबंध में · आप सभी झारखंड प्रदेश के साथियों से निवेदन पूर्वक सूचित किया जाता है कि संगठन के द्वारा संघ के पंजीकरण हेतु 100 रु की सहयोग राशि जल्द से जल्द प्रदेश कोषाध्यक्ष को उपलब्ध कराने का कष्ट करें । · सभी संचालक साथी ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करें · 📌दो दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से संबंधित रणनीति पर विशेष बैठक _https://meet.google.com/urb-mkwt-ajn · दो दिवसीय धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के संबंध में · आप सभी झारखंड प्रदेश के साथियों से निवेदन पूर्वक सूचित किया जाता है कि संगठन के द्वारा संघ के पंजीकरण हेतु 100 रु की सहयोग राशि जल्द से जल्द प्रदेश कोषाध्यक्ष को उपलब्ध कराने का कष्ट करें । · सभी संचालक साथी ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करें ·

सभी संचालक साथी ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करें

Date: 15 जून 2026 · Ref No.–93

CSC e-Governance Services India Limited

झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय

Pragya Kendra Sanchalak Sangh
सूचना / परिपत्र
Ref No.: 93 Date: 15-06-2026

सभी संचालक साथी ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करें

प्रिय साथियों,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.06.2026 को सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक साथी (कुल 4,345) अपना-अपना ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे।

इस संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश सभी जिला अध्यक्षों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अतः किसी भी प्रकार की सूचना, स्पष्टीकरण अथवा मार्गदर्शन हेतु अपने-अपने जिला अध्यक्ष से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें।

प्रदेश कमेटी का निर्णय संगठन की सामूहिक भावना एवं साथियों के मान-सम्मान, हितों तथा सुझावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संगठन के व्यापक हित में सभी साथियों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस निर्णय का सम्मान करते हुए एकजुटता बनाए रखें।

संगठन आगामी समय में नई रूपरेखा तैयार कर अपनी आगे की रणनीति निर्धारित करेगा तथा कंपनी की त्रुटिपूर्ण नीतियों एवं विभिन्न सरकारी स्तरों पर उत्पन्न होने वाले विषयों के संबंध में अपने पक्ष एवं मांगों को प्रभावी ढंग से रखने का निरंतर प्रयास करेगा।

इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आप सभी साथियों का सहयोग, समर्थन एवं एकजुटता अपेक्षित है।

— रामरेख यादव, प्रदेश सचिव — शिशिर टोप्पो, प्रदेश अध्यक्ष

Issued By
प्रदेश कमेटी
Jharkhand Digital Panchayat Sachivalay