Text Size
Latest
State-Level Organization · Est. 2024

झारखंड प्रदेश डिजिटल पंचायत सचिवालय प्रज्ञा केंद्र संचालक संघCommitted to the unity, welfare, and development of every registered member.

Empowering 4,345 registered members across all 24 districts of Jharkhand through a strong and united organizational network.

District-wise Representation 24 / 24 Districts Active
Ref–93 Date–15-06-2026
Latest Notice

प्रिय साथियों,
आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15.06.2026 को सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक साथी (कुल 4,345) अपना-अपना ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे।

इस संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश सभी जिला अध्यक्षों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अतः किसी भी प्रकार की सूचना, स्पष्टीकरण अथवा मार्गदर्शन हेतु अपने-अपने जिला अध्यक्ष से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करें।

प्रदेश कमेटी का निर्णय संगठन की सामूहिक भावना एवं साथियों के मान-सम्मान, हितों तथा सुझावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संगठन के व्यापक हित में सभी साथियों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस निर्णय का सम्मान करते हुए एकजुटता बनाए रखें।

संगठन आगामी समय में नई रूपरेखा तैयार कर अपनी आगे की रणनीति निर्धारित करेगा तथा कंपनी की त्रुटिपूर्ण नीतियों एवं विभिन्न सरकारी स्तरों पर उत्पन्न होने वाले विषयों के संबंध में अपने पक्ष एवं मांगों को प्रभावी ढंग से रखने का निरंतर प्रयास करेगा।

इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आप सभी साथियों का सहयोग, समर्थन एवं एकजुटता अपेक्षित है।

— रामरेख यादव, प्रदेश सचिव — शिशिर टोप्पो, प्रदेश अध्यक्ष

Read Full Notice →

झारखंड प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ में आपका स्वागत है

हम 4,345 प्रज्ञा केंद्र संचालकों का एकजुट संगठन हैं जो झारखंड के हर जिले में सेवा प्रदान कर रहे हैं।

शि

शिशिर टोप्पो

State President

Pragya Kendra Sanchalak Sangh

रा

रामरेख यादव

State Secretary

Pragya Kendra Sanchalak Sangh

VLE

4,345 Members

Across Jharkhand

24 District Units

प्रदेश कमेटी संदेश

हर सदस्य की एक आवाज़, एक मजबूत संगठन

Jharkhand Pradesh Digital Panchayat Sachivalay Pragya Kendra Sanchalak Sangh is committed to protecting the rights, promoting the welfare, and strengthening the unity of all 4,345 registered members across all 24 districts of Jharkhand.

हमारा लक्ष्य

संगठन, सेवा एवं सदस्य कल्याण

Our organization works with transparency, dedication, and collective leadership to provide timely information, support member welfare, and strengthen coordination among all district units.

संगठन की शक्ति

झारखंड के 24 जिलों में मजबूत प्रतिनिधित्व

With an organized structure from district representatives to the state committee, our organization ensures effective communication, member participation, and stronger representation across Jharkhand.

Our Mission

हमारा उद्देश्य

संगठन का उद्देश्य प्रत्येक सदस्य के अधिकार, कल्याण, पारदर्शिता एवं मजबूत प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करना है।

01 एकजुट प्रतिनिधित्व

झारखंड के सभी 4,345 पंजीकृत सदस्यों को जिला स्तर से राज्य स्तर तक एक मजबूत एवं संगठित प्रतिनिधित्व प्रदान करना।

02 सदस्य हित एवं कल्याण

सदस्यों की समस्याओं, सुझावों एवं हितों को संबंधित विभागों तक प्रभावी रूप से पहुँचाना तथा उनके समाधान हेतु निरंतर प्रयास करना।

03 पारदर्शी सूचना तंत्र

प्रत्येक सूचना, परिपत्र एवं संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से सभी सदस्यों तक समय पर पहुँचाना।